•रोजगार मेले में 20 कंपनियों ने लिया भाग, 803 युवाओं ने कराया पंजीकरण, चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही मिले नियुक्ति पत्र।
रिपोर्ट: सौरभ पाठक।
इगलास, अलीगढ़। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 18 नवंबर 2026 को प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ प्राइवेट आईटीआई, ताहरपुर, इगलास, अलीगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अलीगढ़, मॉडल करियर सेंटर अलीगढ़ एवं प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ प्राइवेट आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 803 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 624 युवाओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री अरुण कुमार फौजी, प्रेम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक श्री सुरेश चंद्र (भगत जी), संस्थान के सचिव श्री ऋषि चौधरी, निदेशक श्री रवि चौधरी, प्रबंधन समिति के सदस्य श्री गौरव चौधरी, श्री संदीप चौधरी, श्री सिद्धार्थ मित्तल (सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अलीगढ़ मंडल) एवं संस्थान के प्रधानाचार्य श्री लालाराम बघेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री अरुण कुमार फौजी ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना समाज और क्षेत्र के विकास के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रेम ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के सचिव श्री ऋषि चौधरी ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना संस्थान की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के यंग प्रोफेशनल श्री शुभम शर्मा द्वारा अभ्यर्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान की गई तथा उन्हें रोजगार के विभिन्न अवसरों एवं करियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मेला प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार के निर्देशन में चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रेम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के प्राचार्य श्री मुकेश सारस्वत, प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य श्री नितिश गौड़, शिक्षक धर्मेन्द्र चौधरी, अवधेश यादव, रंजना शर्मा, दीपक कश्यप, देवेंद्र चौधरी, दीपू प्रधान, विराट चौधरी, सुशील मलिक, सुशील कुमार, सत्येंद्र सिंह, लव कुमार, राजेश कुमार, चंद्र प्रताप सिंह, हर्षित शर्मा, जाने आलम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में 624 युवाओं का चयन होने पर संस्थान के निदेशक श्री रवि चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


