रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति के तत्वावधान में सैनी समाज का भव्य 21वां सामूहिक विवाह समारोह शुक्रवार को नगला चिरंजी, गोला कुआं, जमुना पार, मथुरा में धूमधाम के साथ डा. राजकुमार सैनी व गिर्राज प्रसाद सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ शिक्षा, समता एवं सामाजिक सुधार के प्रणेता महात्मा ज्योतिराव फुले जी व माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा-वृंदावन विधानसभा के भावी सपा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल, व समाजसेवी बुध्दिलाल सैनी, कन्हैयालाल सैनी आदि का कार्यक्रम संयोजक मुकेश सैनी नेताजी ने सभी अतिथियों का साफा व पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
सर्वप्रथम बैंड-बाजों के साथ जमुना पार पैंठ से बारात की चढ़ाई हुई। बराती नाचते-गाते हुए विवाह समारोह स्थल पर पहुंचे। वहां दरवाजे पर महिलाओं ने दूल्हों का तिलक कर एवं आरती उतारकर प्रवेश कराया। इसके बाद मंच पर वर-वधुओं ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। मंच पर उपस्थित अतिथियों एवं सामने मौजूद महिलाओं-पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर नव-दम्पतियों का स्वागत किया और संयुक्त रूप से आशीर्वाद दिया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से नव-दम्पतियों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए और विवाह संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को समिति व अतिथियों, समाजसेवियों द्वारा गृहस्थ जीवन के लिए उपहार भेंट किए गए।
सपा नेता अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि सामूहिक विवाह समारोह समाज में समरसता, सादगी और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। इससे गरीब व जरूरतमंद परिवारों को संबल मिलता है और समाज में एक नई सकारात्मक सोच का संचार होता है।
महात्मा फुले के आदर्शों पर चलकर ही समाज का उत्थान संभव है। अंत में समिति अध्यक्ष रमेश सैनी ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
समारोह में गुलाब सैनी, लालो सैनी, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, रामदयाल सैनी, अरविंद सैनी, पप्पू सैनी, विनोद सैनी, जगदीश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, पीतम सैनी, निरंजन सैनी, मनीष सैनी, संतोष सैनी, अनिल सैनी, प्रेम चंद सैनी, देवा सैनी, पवन वर्मा, दीपक सैनी, भगवत प्रधान, सहित सैनी समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग, महिलाएं व युवा उपस्थित रहे।


