दयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा किया गया 500 कंबलों का वितरण
धूमधाम से सम्पन्न हुआ श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम का पंच दिवसीय उदघाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
वृन्दावन।अल्हैपुर मार्ग (निकट राधा फ्लोरेंस) स्थित श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम में चल रहा आश्रम का पंच दिवसीय उदघाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।महोत्सव के समापन पर दयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा भागवत किंकर कमल नयन महाराज के पावन सानिध्य में 500 कंबलों का वितरण साधु-संतों, ब्राह्मण व ब्रजवासियों को किया गया।
कार्यक्रम में पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं संयोजक आचार्य युगल किशोर कटारे ने कहा कि भागवत प्रवक्ता कमलनयन महाराज बहुत ही विलक्षण प्रतिभा की धनी व सहज, सरल, उदार, परोपकारी तथा विनम्र स्वभाव के हैं।उन्होंने अपनी बहुत ही कम आयु में समस्त धर्म ग्रंथो का अध्ययन कर विश्वभर में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने का जो अद्भुत कार्य किया है, वो अकल्पनीय व असाधारण है।इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाय, उतनी कम है।
आचार्य अशोक व्यास रामायणी महाराज एवं आचार्य विनय त्रिपाठी ने कहा कि श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम के अधिष्ठाता कमल नयन महाराज प्राचीन भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति के प्रति बहुत ही समर्पित हैं।इसी के चलते वे असंख्य व्यक्तियों को प्रभु भक्ति से जोड़कर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर आचार्य मंगेश दुबे, आचार्य राजेश कृष्ण शास्त्री, आचार्य चैतन्य किशोर कटारे, मीडिया प्रभारी डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज, यज्ञाचार्य ब्रजमोहन सेम्वाल, अंकित शर्मा, हेमंत, जगदीश प्रसाद पुरोहित आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।महोत्सव का समापन सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें हजारों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।क


