•कस्बा इंचार्ज गुड्डू जोशी की सक्रियता से मिली सफलता, आरोपी को न्यायालय में किया जाएगा पेश
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मिश्रिख पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 313/26, धारा 304/317(2) बीएनएस से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीली धातु की दो चेन बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कुतुबनगर रोड स्थित बोधनी तिराहे के पास घेराबंदी कर पवन कुमार गुप्ता (41) पुत्र शिवदयाल निवासी ग्राम सिंगारपुर, पोस्ट महेवागंज, थाना कोतवाली सिटी, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पीली धातु की दो चेन बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में कस्बा इंचार्ज गुड्डू जोशी की सक्रिय भूमिका और सराहनीय कार्यशैली की चर्चा रही। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


