बस्ती में भाजपा नेता की पिटाई, तीन नामजद।

Spread the love

बस्ती: जिले में भाजपा नेता की पिटाई का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के हनुमानगंज मंडल के महामंत्री नीरज तिवारी पर क्षेत्र के दबंगों ने घात लगाकर हमला किया और उनके कनपटी पर कट्टा सटाकर पिटाई की। पुलिस ने नीरज तिवारी की तहरीर पर तीन नामजद समेत अन्य लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रुदौली थाना क्षेत्र के खगरा निवासी नीरज तिवारी पुत्र सभाजीत ने बताया कि वह रविवार की शाम बाजार से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में रुधौली थाना क्षेत्र के टिकरी मोड़ के पास घात लगाकर कई लोग बैठे थे। लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद उनके कनपटी पर कट्टा सटा दिया। इससे पहले कि वह विरोध करते लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी किस तरीके से जान बचाकर उन्होंने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने विजय सेन, बृजेश, विमल सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

नीरज तिवारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा क्षेत्र में लगातार लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार उनके खिलाफ शिकायत की गई है। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने इसमें सख्त कार्रवाई नहीं की तो वह अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *