युवा उद्यमी विकास योजना का कैंप बघौली सभागार में हुआ आयोजित।

Spread the love

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का कैम्प बघौली ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग, द्वारा विस्तृत विवरण देते हुए अवगत कराया गया कि योजना के प्रथम चरण में रु. 5.00 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 04 वर्षाें तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारन्टी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जायेगा।

योजना की पात्रता में आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। कौशल प्रशिक्षण से तात्पर्य विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एस०सी०/एस०टी०/ओबीसी प्रशिक्षण योजना/उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित अथवा आई०टी०आई० उत्तीर्ण/पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण/खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित। योजनान्तर्गत आवेदन पत्र केवल आनलाईन विभागीय पोर्टल https://msme.up.gov.in पर ही प्राप्त किये जा रहें हैं। मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री अर्जित प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी, बघौली द्वारा कहा गया कि सी0एम0युवा योजना उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं/युवतियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होने जनपद के युवाओं/युवतियों से योजनान्तर्गत अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करके आत्मर्निभर बनने की अपील किया गया। तथा गुगल प्ले स्टोर से सी0एम0युवा ऐप डाउनलोड करके, योजना की तकनीकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में प्रेमचन्द्र यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी, दामोदर पाण्डेय (प्रधान प्रतिनिधि), रंजीत कुमार, शनी कुमार, ब्लाक मिशन मैनेजर बलवन्त सिंह, डाटा एंट्री आपरेटर, जगदम्बा प्रसाद, उद्योग विभाग, ब्लॉक के अन्य कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में युवाओं/युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *