डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

Spread the love

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अवश्य निस्तारित कर दें, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारीगण नियमित तौर पर पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल से संबंधित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिले।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो एवं जनसामान्य के शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों/विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के सुचारू संचालन में लापरवाही करने अथवा संदर्भों/शिकायतों का समय से निस्तारण न करने के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुये समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी डॉ0 सुनील कुमार, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला बांट-माप अधिकारी वीपी वर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण सहित राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *