गजपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग।

Vijaydoot News

संत कबीर नगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत), संत कबीर नगर द्वारा विकासखंड खलीलाबाद की ग्राम पंचायत गजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में योग दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अजय कुमार, राधा शुक्ला, गौरी पांडे, अंकित तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, प्रधानाध्यापक सूर्यनाथ प्रसाद सहित ग्राम के मलिक सिंह, पंकज, रमेश कुमार, आकाश कुमार, राजदीप, अशोक, वीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *