अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महिला विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनीं एडवोकेट अन्नपूर्णा सिंह चंदेल।

Spread the love

आजमगढ़/मऊ। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट अन्नपूर्णा सिंह चंदेल को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महिला विधि प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भद्र द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया।

एडवोकेट अन्नपूर्णा सिंह चंदेल लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रयागराज हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की प्रभावी पैरवी की है। भारत सरकार की स्थायी अधिवक्ता के रूप में भी उन्होंने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कानून के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

इसके अलावा वे महिला अधिकारों, विधिक जागरूकता और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव से महिला विधि प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, विधिक जागरूकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्य होंगे।

मनोनयन के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उपस्थित लोगों ने इसे न केवल अन्नपूर्णा सिंह चंदेल का सम्मान, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।

अपने मनोनयन पर एडवोकेट अन्नपूर्णा सिंह चंदेल ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महिलाओं को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग देने तथा संगठन की विचारधारा के अनुरूप समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का प्रयास करेंगी।

उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला विधि प्रकोष्ठ प्रदेशभर में महिलाओं के अधिकारों और न्याय से जुड़े मुद्दों पर सशक्त भूमिका निभाएगा तथा संगठन को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *