वैश्य फेडरेशन सदस्यों को मेदांता की विशेष स्वास्थ्य सुविधा।

Spread the love

लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) उत्तर प्रदेश के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में मेदांता हॉस्पिटल एवं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन यूपी के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत संगठन के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को मेदांता हॉस्पिटल की विभिन्न चिकित्सा सेवाओं पर स्थायी विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक एवं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज बोरा ने कहा कि संगठन केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है अपितु अपने सदस्यों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेदांता हॉस्पिटल के साथ हुआ यह समझौता गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डा. राकेश कपूर ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों तक उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना मेदांता की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

समारोह में सर्वश्री अमरनाथ अग्रवाल, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. पी.के.गुप्ता, डा. अनिल गुप्ता, अमरनाथ अग्रवाल, पवन गोयल, राजेश सिंघल, हेमंत दयाल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, विनय जैन, संजय जायसवाल, निखिल रस्तोगी, फेडरेशन के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला इकाई की महानगर अध्यक्ष रुपाली गुप्ता, युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष प्रियंक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री युवा श्री आशीष गुप्ता, प्रशांत वर्मा, शीलू जायसवाल, विनय गुप्ता, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र स्वर्णकार, हरिकृष्ण गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *