खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरे का नमूना जांच के लिए लिया।

Spread the love

संत कबीर नगर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खलीलाबाद में कार्रवाई करते हुए एक थोक प्रतिष्ठान से जीरे का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तहसील खलीलाबाद के नेहरू चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में राजेश एंड ब्रदर्स प्रतिष्ठान से जीरे का नमूना लिया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संग्रहित नमूने को परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *