शिवाजी इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र विशाल पाठक बने सब-इंस्पेक्टर, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित।

Vijaydoot News

सिद्धार्थनगर। जिले के ग्राम बनकटा निवासी विशाल पाठक ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) पद पर चयनित होकर तहसील, जिले और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विशाल पाठक ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा शिवाजी इंटर कॉलेज, बरगदवा सिद्धार्थनगर से प्राप्त की। विद्यालय से शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने प्रयागराज (इलाहाबाद) जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) पद पर चयन प्राप्त किया।

विशाल पाठक की सफलता पर शिवाजी इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि विशाल की उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यदि छात्र लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और लगन से मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य‌ कृष्ण प्रताप सिंह एवं‌ प्रबंधक‌ सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि विशाल पाठक ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विशाल अपनी नई जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस दौरान रामकेवल यादव, सूर्य नारायण पाठक सुभाष चंद्र पांडे चंद्रप्रकाश यादव रजत कुमार सिंह नंदकिशोर पाठक रामकुमार जितेंद्र यादव आदि ने विशाल पाठक की इस सफलता पर उनके परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *