सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की जनसुनवाई, गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश।

Spread the love

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों की एक-एक कर सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को थाना स्तर के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 30, पुलिस विभाग की 15, पूर्ति विभाग की 20, विकास विभाग की 7, चकबंदी विभाग की 5 तथा अन्य विभागों की 14 शिकायतें शामिल रहीं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी अरुण त्रिपाठी, एआर कोऑपरेटिव रविशंकर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येन्द्र भूषण, तहसीलदार विनय प्रभाकर सरोज सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *