श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” से गूंजा पंडाल।

Spread the love

मथुरा। श्री कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म लीला का भावपूर्ण वर्णन ब्रज भक्त रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने अपने श्रीमुख से किया। कथा स्थल पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए।

ट्रस्ट के संरक्षक कन्हैयालाल अग्रवाल एवं अध्यक्ष अतुल शोरा वाला ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव लीला में ब्रज के सिद्ध संत श्री अक्षित लाडली शरण जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं प्रमुख व्यवसायी प्रमोद गर्ग एवं कुंज बिहारी सिंघल कथा एवं जन्मोत्सव लीला को देखकर भावविभोर हो उठे। उन्होंने मंडल द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं आयोजन की सराहना की।

जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र सक्सेना ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण यह रही कि मंडल के सदस्य अपने-अपने बच्चों को बाल गोपाल के स्वरूप में सजाकर कथा स्थल पर लेकर पहुंचे। बच्चों की मनमोहक झांकियों और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।

कथा में प्रमुख रूप से सचिन अग्रवाल ‘घी वाले’, राजेश अग्रवाल, प्रेम सर्राफ, गिरीश एमएस, अतुल हार्डवेयर, मुरारी लाल, प्रदीप, राजा भोज, राजेन्द्र खंडेलवाल, योगेन्द्र सिंघल, लता अग्रवाल, चौधरी अतर सिंह, गंगाधर अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *