डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था पर किया मंथन।

Vijaydoot News

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्र की समस्याओं/फीडबैक/सुझाव, विकास कार्य श्रावण मास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैठक में मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाषंकर सिंह पटेल, मझवा सुचिस्मिता मौर्य, छानबे रिंकी कोल, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौषिक, मुख्य विकास अधिकारी विषाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाष सिंह, मा0 राज्यभा सांसद अरूण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पाण्डेय, मा0 सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह विनीत सिंह के प्रतिनिधि रवि दूबे, अपना दल एस से प्रदेष उपाध्यक्ष आई0टी0 मंच दुर्गेष पटेल के अलावा अधिषासी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद एवं समन्वय बनाए रखने, उनके क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों, जनहित से संबंधित सुझावों एवं फीडबैक के साथ-साथ श्रावण मास की व्यवस्थाओं तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में संचालित विकास परियोजनाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

श्रावण मास के दृष्टिगत मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, नियमित भ्रमण करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने अपने क्षेत्र सम्बन्धित समस्याओं में यथा-सड़क निर्माण कार्य चैड़ीकरण, खराब ट्रांसफार्मरो को बदलवाना व विद्युत कटौती में सुधार, पानी निकासी सहित अपने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित किया कि मा0 जनप्रतिनिधगणों के द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं फीडबैक प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।