रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौरहरा की पूर्व सांसद रेखा वर्मा ने नैमिषारण्य धाम पहुंचकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया तथा गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने जगत जननी मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ, भूतनाथ बाबा एवं पौराणिक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान हनुमानगढ़ी के महंत बजरंग दास का तिलक कर उनका पूजन-अर्चन भी किया गया।
कार्यक्रम में मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, संरक्षक मुनेंद्र अवस्थी, यतींद्र अवस्थी, महेंद्र वर्मा, नैमिष रतन तिवारी, रितेश सिंह गौर, देवेश पांडे, मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा, सतीश शास्त्री, अंकित श्रीवास्तव, शुभम दीक्षित, योगेंद्र सिंह, काली पीठ के गोपाल शास्त्री एवं भास्कर शास्त्री, महंत राज नारायण पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मिश्रा, अटल पुजारी, रोहित शास्त्री, विनीत मिश्रा (प्रधान), अपूर्व पांडे, कौशलेंद्र त्रिपाठी, बबलू पांडे, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों का सम्मान किया और उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।