रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में पुलिस विभाग से अधिवर्षता की आयु पूर्ण करने तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) आर.के. मीणा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं छाता भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक (ना.पु.) हरिद्वार मिश्र, लालमणि यादव, सुनील कुमार राय, ओम प्रकाश वर्मा तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले शिशिधर मिश्रा शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।