रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। क्षेत्र के गोविंद नगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर मे पवित्र श्रावण मास में संगीत मय नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा, श्रावण मास के प्रथम सोमवार दिनांक 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 11 अगस्त 2026 को संपन्न होगी। कथा का समय दोपहर 4:00 बजे से 7: 00 बजे तक रहेगा। यह जानकारी कथा वाचक पंडित भोला शंकर शास्त्री ने दी।
कथा वाचक पंडित भोला शंकर शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्रावण मास में श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र माह होता है और इस माह में जो कोई भी श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।