लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन परिसर स्थित जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित कार्यक्रम के तहत जन भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में हुई।सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
हालांकि, राजभवन की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच समय-समय पर होने वाली ऐसी शिष्टाचार मुलाकातों को शासन-प्रशासन के विभिन्न विषयों पर समन्वय और संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिवार को हुई इस मुलाकात को भी इसी क्रम की एक अहम बैठक माना जा रहा है।