•छात्राओं के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
•मां का दूध शिशु के लिए सर्वाेत्तम, पोषक और प्राकृतिक आहार है: किशन चौधरी
मथुरा। के.एम. विश्वविद्यालय के मेडीकल संस्थान के मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल में आयोजित स्तनपान सप्ताह का समापन आज मेडीकल छात्राओं के नुक्कड़ नाटक के बीच हुआ है, मेडीकल कालेज में अध्ययरत छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के जरिए महिलाओं एवं तीमरदारों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी।

स्तनपान सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष /केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर उनके साथ कुलपति डा. एनसी प्रजापति, प्रति कुलपति एवं डीन और प्राचार्य डा. शरद अग्रवाल, एडीशनल चिकित्सा अधीक्षक डा. नमित गौतम, बाल रोग विभागाध्यक्ष डा. मनोज कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ सिंह ताल्यान, एसोसिएट प्रोफेसर डा. अनुपम अग्रवाल, प्रसूति व स्त्री रोग की डा. ऐश्वर्या त्रिपाठी, डा. सपना राज उपस्थित रहीं। इस मौके पर विवि के कुलाधिपति ने माताओं और महिलाओं को शिशु गिफ्ट देते हुए कहा मां का दूध नवजात शिशु के लिए अमृत के समान है। यह शिशु के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और संक्रमण से रक्षा करता है। मां का दूध शिशु के लिए सर्वाेत्तम, पोषक और प्राकृतिक आहार है। यह विकल्प नहीं बल्कि हर मां का कर्तव्य और संकल्प होना चाहिए।
वहीं कुलपति, प्रति कुलपति, शिशुरोग विभागाध्यक्ष ने खुश्बू, मनी, नजीना, कल्याणी, रीतिका, ईशाराज, नमृता, मन्यता, नयति, प्रियंका, वंशिका छात्राओं के संदेशपरक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उपस्थित चिकित्सकों ने कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित माताओं, महिलाओं व परिजनों को स्तनपान के लाभ, शिशु के पोषण,रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास और मातृ स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव की जानकारी दी तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग की सीनियर रेजीडेंट डा. ऐश्वर्या त्रिपाठी ने माताओं को स्तनपान के सही तरीके, इसके लाभ व स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य जानकारी दी।
इस अवसर पर शिशुरोग विभागाध्यक्ष सीनियर प्रोफेसर डा. मनोज कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ सिंह ताल्यान, एसोसिएट प्रोफेसर डा. अनुपम अग्रवाल, सीनियर रेंजीडेट डॉ. अपूर्वी सक्सेना, प्रसूति व स्त्री विभाग की सीनियर रेजीडेंट डा. ऐश्वर्या त्रिपाठी, डा. सपना राज, डा. शिवांगी सहित दर्जनों महिलाएं एवं तीमरदार और मेडीकल कालेज के पीजी-यूजी चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिशु रोग विभाग एवं प्रसूति व स्त्री रोग विभाग द्वारा किया गया।