सामूहिक रूद्राभिषेक का किया गया आयोजन।

Vijaydoot News

भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में अष्टम सामूहिक रूद्राभिषेक

मुरादाबाद। भगवान परशुराम सेवा समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में कोनून गोयान मुरादाबाद स्थित हाथी वाला मन्दिर में पुरोहिताचार्य पं. रामनायिक के निर्देशन में सामूहिक रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया । महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मिलित हुए 15 दम्पत्तियों ने रूद्राभिषेक किया।

समिति अध्यक्ष पं.अनिमेष शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम सेवा समिति समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है ।

इसी कड़ी में अष्टम सामूहिक रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देकर उसका प्रचार प्रसार करना है।

सामूहिक रूद्राभिषेक आयोजन में संयोजक पं. संजय स्वामी, महामंत्री राजेन्द्र मोहन शर्मा, मयंक शर्मा, बाबा संजीव आकांक्षी का मुख्य सहयोग रहा। और सहभागिता अजय मोहन शर्मा, संगीता शर्मा, ममता स्वामी, मनीषा शर्मा , भावना शर्मा, बबीता पाठक, संजय शर्मा, मोना शर्मा, विधि स्वामी, चित्रा स्वामी, हरिओम गुप्ता, कुशाग्र शर्मा एवं गौरव स्वामी आदि की रही।