केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मैंनसिर चौराहे से नौरगिया तक निकाली गई, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता नित्यानंद ने किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर तामेश्वरनाथ मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री उदयराज भर, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा कार्यकर्ता अनुज, भूपेश सिंह, रजत सिंह, मंडल मंत्री सुरेश विश्वकर्मा, दिलीप सिंह, अंकुश पासवान, रामवृक्ष, रंगलाल चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, हनुमत, जय प्रकाश पांडे, राजू प्रधान, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।