भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।

Vijaydoot News

भारत माता की जय एवं वन्देमातरम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

मुरादाबाद। देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच मनाया जा रहा है । इसके तहत लोग अपने घरों, कार्यालयों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। देश भर में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए तिरंगा यात्राएं, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मण्डल अगवानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा अगवानपुर ऑवर ब्रिज से आरम्भ होकर शेरूवा चौराहे एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अगवानपुर बाईपास तक पहुँची। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रान्तिकारियों को नमन करते हुए अनुशासित रहकर तिरंगा यात्रा पूर्ण की।

तिरंगा यात्रा में शिक्षा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक भजनलाल पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अगवानपुर मण्डल प्रभारी आदेश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष संजय विश्नोई, भाजपा जिला सह संयोजक आई टी सेल दिव्यांश विश्नोई, जिला पंचायत सदस्य विनोद सैनी, नगर पंचायत चैयरमैन प्रत्याशी अभिनव गुप्ता, मण्डल महामंत्री विशाल शर्मा, मण्डल मंत्री रवि कुमार तोमर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जीवन सिंह पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मण्डल मंत्री रवि कुमार तोमर ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों के दिलों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत कर राष्ट्रीय ध्वज के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना और देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र गौरव का संदेश देना है।