संगठन सृजन से मिशन-2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर तक मजबूत ढांचा बनाने पर जोर।

Vijaydoot News

कांग्रेस संगठन सृजन बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने के लिए जमीनी लोगों को आगे आने की जरूरत – स़गीता बेनीवाल

मीरजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त राजस्थान की राज्यमंत्री श्रीमती संगीता बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बूथ स्तर तक संगठन सृजन एवं जमीनी हकीकत जानने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्येक जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। हाईकमान ने उन्हें मीरजापुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। वह छह दिवसीय प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करेंगी।

श्रीमती बेनीवाल ने बताया कि 12 से 16 अगस्त तक जिले के 12 ब्लॉकों के साथ नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली जाएगी और बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मीरजापुर में संगठन सृजन अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर है। मिशन-2027 के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में यह अभियान संजीवनी साबित हो सकता है। इसके लिए जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और संगठन के प्रति जवाबदेही के साथ काम करना होगा।

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कमलेश ओझा, करमचंद बिंद, जितेंद्र पासवान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक, उर्स राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, छोटे खान, रमेश चंद्र प्रजापति, पप्पू, सुधाकर, गिरीश त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ला, चुनमुन, शशि भूषण दुबे पथिक, गुलाबचंद पांडे, जगदीश्वर दुबे, राजधर दुबे, शकील अहमद, अमर दुबे, जफर इकबाल, अफसर अली, जनार्दन पाठक, श्रीमती राधा बिंद, अर्चना चौबे, विधि सिंह, रामनाथ दुबे, आनंद त्रिपाठी, अंशु पांडे, जनार्दन पांडेय, रवि शंकर तिवारी, रितेश मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्त, अखिलेश सिंह, मुन्ना मिश्रा, मनीष दुबे, तैयब मंसूरी, द्वारिका पाल, कुंज बिहारी उपाध्याय, संतोष यादव, सिराज अहमद, डॉ. दिनेश चौधरी, शाश्वत पांडे, अबरू निशा, रामपूजन सिंह, विवेक सिंह, जैकी कोल, इमरान खान, कमर शाही, विजय दुबे पहाड़ी, कपिल सोनकर, शिव शंकर पांडे, अशोक भारती, संतोष उमर, रोशन अंसारी, आकाश सोनकर, छवि राजपाल, गुलाब मिश्रा, अशोक पटेल, बब्बू पाठक, कन्हैयालाल पाठक, डिंपू यादव और राजू भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।