वरिष्ठ पत्रकार जीएल वेदांती का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।

Vijaydoot News

संत कबीर नगर। वरिष्ठ पत्रकार जीएल वेदांती का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास सुम्हा लाया जा रहा है, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचेंगे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक व्यक्त करते हुए केके मिश्रा समेत कई पत्रकारों ने कहा कि जीएल वेदांती का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।