भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के नेतृत्व में 25 दिनों तक चले युवा संवाद का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया समापन।

Vijaydoot News

हिन्दुस्तान एक था, एक है और एक रहेगा- विवेकानंद मिश्र

बस्ती।  युवाओं को शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में लगातार 25 दिनों तक चले युवा संवाद अभियान का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन विक्रमजोत एवं छावनी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया।

अभियान के 25वें दिन विक्रम पब्लिक स्कूल विक्रमजोत, बालगोविंद गंगा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विक्रमजोत, बाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, लतीफिया इंटर कॉलेज छावनी तथा रामक्षत्तर यादव इंटर कॉलेज महाखरपुर में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।

समापन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि “हिंदुस्तान एक था, एक है और एक रहेगा। हमारी एकता और अखंडता को तोड़ने का कोई भी कुत्सित प्रयास सफल नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता और सामाजिक समरसता में निहित है। देश के युवाओं को किसी भी प्रकार के विभाजनकारी प्रयासों से सावधान रहते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

उन्होंने नवयुवकों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री जी के “एक रहोगे तो सेफ रहोगे” तथा मुख्यमंत्री जी के “बंटोगे तो कटोगे” के मूल मंत्र को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवा शक्ति का संगठित, संस्कारित और राष्ट्रनिष्ठ होना आवश्यक है।

भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने बताया कि 25 दिनों तक चले इस अभियान में क्षेत्र के स्कूलों, इंटर कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों और डिजिटल लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। अभियान के दौरान कुल 60 शिक्षण संस्थानों में करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं तक पहुंचकर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया गया।
उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें सरकार की योजनाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए और अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामक्षत्तर यादव, रमेश यादव, अमर यादव, राम बहोर गुप्ता, जुबेर अहमद, सरफराज अहमद, विजय पाण्डेय, दिलीप तिवारी, शिवम पाण्डेय, कृष्ण चन्द्र सिंह, संतोष द्विवेदी, मुकेश पाण्डेय तथा राजीव पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।