प्रयागराज में अटेवा ने निकाली ‘विशाल पेंशन तिरंगा रैली’, OPS बहाली की उठी पुरजोर मांग।

Vijaydoot News

प्रयागराज: पुरानी पेंशन योजना (O P S) की बहाली को लेकर ‘अटेवा पेंशन बचाओ मंच’ के तत्वावधान में 21 अगस्त को प्रयागराज अटेवा के जिलाअध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भाई के नेतृत्व में में एक विशाल ‘पुरानी पेंशन तिरंगा रैली’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा डाइट (DIET) प्रयागराज से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहे तक निकाली गई।
पुरानी पेंशन बहाली – हमारा अधिकार!” के बुलंद नारों के साथ कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी।
नई पेंशन योजना (NPS) को समाप्त कर कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पुनः बहाल किया जाए। कार्यक्रम का आयोजन अटेवा प्रयागराज के जिलाध्यक्ष जीतू भाई के आह्वान पर किया गया। रैली में संगठन मंत्री अशोक कनौजिया कुमार, कैलाश यादव, राकेश कुमार यादव,नरेंद्र यादव, सहित अटेवा व NMOPS के प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी रही।
कर्मचारियों का आक्रोश: रैली में शामिल शिक्षकों व कर्मचारियों ने हाथों में बैनर, तिरंगा और ‘NO TET Before RTE Act’ लिखी तख्तियां लेकर पेंशन हक के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन ही एकमात्र सहारा है। जब तक सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती, तब तक यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप से जारी रहेगा।