नजीबाबाद। नगर के सुराही बाजार स्थित प्रजापति शिव मंदिर में महाकाल भक्त मंडल परिवार की ओर से श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक विधि-विधान से किया गया। इस दौरान शिवलिंग का नंदी स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा माथा टेककर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना के उपरांत आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पूजा-अर्चना एवं महा रुद्राभिषेक वेदपाठी पंडित मयंक भारद्वाज ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इस अवसर पर सौरभ कुमार, देवेंद्र प्रजापति, अमित चौहान, हर्ष शर्मा, आदित्य अग्रवाल, सागर, प्रदीप, रंजन राजपूत, अभिनव अग्रवाल, दीपक, राजेश, आयुष्मान, गोपाल, शानू सहित महाकाल भक्त मंडल परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।