— के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं जनता ग्रामीण सेवा संस्थान, संत कबीर नगर के तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन 25 अगस्त को किया जाएगा। समारोह का आयोजन कृष्णा पैलेस, बनियाबारी, खलीलाबाद में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अंकुर राज तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे।
समारोह के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण:
कार्यक्रम: सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह
मुख्य अतिथि: अंकुर राज तिवारी
विशिष्ट अतिथि: जयकेश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी, संत कबीर नगर
दिनांक: 25 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक
स्थान: कृष्णा पैलेस, बनियाबारी, खलीलाबाद, संत कबीर नगर