रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा उपस्थिति पंजिका देखा गया। सभी अध्यापक उपस्थित थे। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं को देखा गया। बालक/बालिका छात्रावास, भोजनालय को देखा गया।
विद्यालय परिसर एवं मैदान में गन्दगी एवं घास पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डिप्टी कमिश्नर, नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ को प्रधानाध्यापक के विरूद्ध अनुशानिक कार्यवाही हेतु संस्तुति पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया कि 15 दिवस में साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था (जनरेटर) सही नहीं हुआ तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।