रिपोर्ट: विजय नागपाल।
नई दिल्ली। T22 न्यूज़ चैनल के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंडित पंकज शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सोमवार, 24 अगस्त 2026 को दोपहर करीब दो बजे दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
पंडित पंकज शर्मा के निजी आवास पर आयोजित शोकसभा में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह निडर, निष्पक्ष और सच्चे पत्रकार के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे।
शोकसभा में दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि पंकज शर्मा का अचानक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कठिन है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।