डीएम द्वारा कृषि विभाग में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र।

Vijaydoot News

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि एमएलसी अमरीश राय एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेकश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में सभी नव चयनित एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप सी को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की गई की प्रदेश एवं केंद्र सरकार के स्तर से कृषि विभाग द्वारा किसानों के उत्थान उत्पादन उत्पादकता वृद्धि हेतु चलाई जाने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन इन्हीं कर्मचारियों के द्वारा किया जाता है जिनका विशेष महत्व है सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से पूरे मनोभाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 23 जून 2026 को घोषित किए गए परिणाम अंतर्गत 3446 पदों पर चयनित अभ्यार्थियों के शासन द्वारा चयन के क्रम में जनपद में कुल 36 प्राविधिक सहायक ग्रुप सी का नियुक्ति पत्र उनके द्वारा जारी किया गया। जिन्हें कल कलेक्ट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम समारोह के सजीव प्रसारण उपरांत नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव सहित सभी नव चयनित प्राविधिक सहायक आदि उपस्थित रहे।