बस्ती। कप्तानगंज विकासखंड के पिलखांव स्थित जामिया अरबिया कादरिया अशरफिया में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर मिलाद-उन-नबी का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं एवं उनके बताए इंसानियत, भाईचारे और सौहार्द के संदेश को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य सुहेल अशरफ अंसारी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान मौलाना इंसान अली सहित अन्य वक्ताओं ने मिलाद-उन-नबी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने समाज को प्रेम, शांति, सद्भाव और मानवता की राह पर चलने की सीख दी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौलाना मोहम्मद रफी, जुनैद, शाकिर अली, शोएब, मोहम्मद राशिद, रफीक अली, हसन अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। अंत में देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे की दुआ की गई। इस दौरान भाई संख्या में लोग मौजूद रहे