कुदरहा(बस्ती)। कुदरहा क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) के अवसर पर अत्यंत हर्षोल्लास और अकीदत के साथ ‘जुलूसे मोहम्मदी’ निकाला गया। इस मुबारक मौके पर जगह-जगह स्वागत स्टाल लगाए गए, जहां लोगों ने मिठाई और अन्य खान-पान की चीजों का बेहतरीन एहतमाम कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।
मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया वजहुल उलूम, जिभियांव और जिभियाँव कला के दारुल उलूम अहले सुन्नत बरकाते आले मुस्तफा से जुलूस शुरू होकर रामजानकी मुख्य मार्ग से होते हुए पांडेपुर, कुदरहा बाजार और कुदरहा गांव पहुंचा। अकीदतमंदों ने गर्मजोशी से जुलूस का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। जिभियांव कला से निकले जुलूस में काबा शरीफ और गुम्बदे खिजरा की प्रतिकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
नगर पंचायत गायघाट स्थित मदरसा अरब अशरफिया से भी प्रबंधक डॉ किताबुल्लाह अंसारी की अगुवाई में भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पश्चिम चौराहा, पूर्व चौराहा, थवई मोहल्ला और चिकवा टोला से होते हुए गुजरा, जहां स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इसका स्वागत किया।
मदरसा अरबिया वजहुल उलूम के कार्यवाहक प्रिंसिपल मौलाना मेराज अहमद ने इस मुबारक मौके पर कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत (जीवन चरित्र) पूरी मानवता के लिए अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देती है। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाज में सच्ची शांति और सौहार्द स्थापित किया जा सकता है। नौजवान कमेटी के सदस्यों ने गांव के सड़कों मदरसों मस्जिदों सहित अन्य सार्वजनिक स्थल कुमकुम लाइट लगाकर सजावट किया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी इंचार्ज कुदरहा रुदल बहादुर सिंह पूरी पुलिस प्रशासन टीम मुस्तैद नजर आया। इस अवसर पर सदर इमाम अली प्रबंधक डॉ मोहम्मद ख्वाजा मास्टर इकबाल अहमद मास्टर मेहंदी हसन मास्टर समसुल हक मास्टर अखलाक अहमद सहित सैकड़ो लोग शामिल है।