पुण्यतिथि पर याद किए गए विष्णु मोहन गोपाल प्रजापति, योगदान पर हुई चर्चा।

Vijaydoot News

•प्रजापति समाज के उत्थान के लिए जीवनभर समर्पित रहे विष्णु मोहन प्रजापति

बस्ती। बुधवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के मुख्य संरक्षक रहे विष्णु मोहन गोपाल प्रजापति की छठवीं पुण्यतिथि पर बैरिहवां मोहल्ले में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण ढंग से याद किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महासंघ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विष्णु मोहन प्रजापति के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वह जीवन की अंतिम सांस तक प्रजापति समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उन्होंने समाज के लोगों को संगठित करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से उनके जीवन एवं कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदल रही हैं और कुम्भकार समाज का पारंपरिक उद्योग भी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में समाज को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर पर जागरूक और मजबूत होने की आवश्यकता है। यही विष्णु मोहन प्रजापति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विष्णु मोहन प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महासंघ के जिलाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति, पदुमनाथ प्रजापति, पुरुषोत्तमनाथ, राम उजागिर, महेन्द्रनाथ, नरेन्द्रनाथ, रेणुका देवी, फुलेश्वरी देवी, अनीता प्रजापति, प्रियंका, आराधना, पार्वती देवी, अनीता, दर्शना देवी, जिज्ञासा, चारू, श्याली, अंशिका, मिताली, पूनम प्रजापति, शम्भूदत्त, शिवेन्द्रदत्त, शिवांश दत्त, श्रेयांश, जर्नादन प्रजापति, विनोद प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, संतोष कुमार, शैलेन्द्र, विजेन्द्र, भोला और लालजी सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।