60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा।

Vijaydoot News

लखनऊ। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज यात्रा को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। अब पात्र महिलाओं को साधारण (नॉन-एसी) रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

निःशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपनी उम्र की पुष्टि के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा। दस्तावेज के आधार पर उम्र का सत्यापन किए जाने के बाद उन्हें यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

बताया गया है कि यह सुविधा केवल साधारण यानी NON-AC रोडवेज बसों में लागू होगी। एसी या अन्य श्रेणी की बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी।

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने साथ आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड अवश्य रखें, ताकि उम्र का सत्यापन आसानी से किया जा सके।