कुदरहा और गायघाट बाजार में छाई रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें।

Vijaydoot News

कुदरहा (बस्ती): भाई-बहन के अटूट स्नेह और पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन को लेकर कुदरहा और गायघाट बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार की पूर्व संध्या पर दोनों प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा बाजार गुलजार हो उठा है।
बहनों ने अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए मनपसंद राखियों की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने भी इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में राखियों की ढेरों किस्में उतार रखी हैं:
बच्चों के लिए स्पेशल राखियां: बच्चों में कार्टून कैरेक्टर जैसे छोटा भीम, डोरेमोन, स्पाइडरमैन और लाइट वाली राखियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
पारंपरिक व फैंसी कलेक्शन: बड़ों के लिए रेशमी धागे, चंदन, रुद्राक्ष, कुंदन और ब्रेसलेट स्टाइल की राखियों की सबसे अधिक बिक्री हो रही है।
मिठाई और गिफ्ट दुकानों पर भीड़: राखियों के साथ-साथ गायघाट और कुदरहा की मिठाई दुकानों पर भी घेवर, लड्डू, काजू कतली,बत्तीसा, बालूशाही,करांची हलुआ,मंसूर, अफलातून,कलाकंद, पेड़ा और छेने की मिठाइयों की मांग बढ़ गई है।
बाजार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लालगंज और कलवारी पुलिस सतर्क नजर आई। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं व खरीदारों को किसी तरह की असुविधा न हो।
त्योहार को लेकर ग्रामीण इलाकों से पहुंची महिलाओं और युवतियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार व्यापार काफी अच्छा चल रहा है और बाजार देर रात तक गुलजार रहने की उम्मीद है।