•महाकाल भक्त मंडल परिवार ने कन्याओं व पुरोहित को कराया भोजन, शिव भक्तों को बांटा प्रसाद।
अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट।
नजीबाबाद। नगर के सुराही बाजार स्थित प्रजापति शिव मंदिर में महाकाल भक्त मंडल परिवार की ओर से श्रावण मास में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। श्रावण मास के समापन अवसर पर विधि-विधानपूर्वक हवन किया गया और श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान शिव से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
हवन के उपरांत कन्या पूजन किया गया। महाकाल भक्त मंडल परिवार के सदस्यों ने कन्याओं एवं पुरोहित को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया तथा उपहार एवं दक्षिणा भेंट की। इसके बाद मंदिर में उपस्थित सभी शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर महाकाल भक्त मंडल परिवार के सदस्यों ने अपने परिवार सहित समस्त विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में सौरभ कुमार, देवेंद्र प्रजापति, आदित्य अग्रवाल, हर्ष शर्मा, प्रदीप कुमार, अमित चौहान, सागर कुमार, आयुष्मान चंद्रा, रंजन राजपूत, तरुण प्रजापति, अभिनव अग्रवाल, गोपाल, अर्पित चौहान, शानू, आकाश भटनागर, विपिन कश्यप, रोहित अग्रवाल, ऋषभ कुमार, पुलकित बिश्नोई, तुषार अग्रवाल, हरिओम, हननी, दीपक, राजेश आदि मौजूद रहे।