मानवाधिकार की आवाज बुलंद करेंगे मुकेश प्रताप मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पद पर हुई नियुक्ति।

Vijaydoot News

लखनऊ। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने गोण्डा निवासी मुकेश प्रताप मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा नियुक्त किया है। प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुकेश प्रताप मिश्रा को सामाजिक एवं न्यायिक समस्याओं से पीड़ित लोगों की सहायता करने तथा समाजसेवी के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व लिखित अनुमति से जिला, वार्ड, तहसील एवं ग्रामसभा स्तर पर कार्यकारिणी गठित करने का दायित्व भी दिया गया है।

नियुक्ति के बाद मुकेश प्रताप मिश्रा ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप मानवाधिकार संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।