छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र, डीएम ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह।

Vijaydoot News

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नौगढ़ में डीएम ने छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर बालिकाओं ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालिकाओं को मिठाई खिलाई और उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ राम कुमार सिंह, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित विद्यालय की वार्डन, पूर्णकालिक शिक्षिका, लेखाकार, रसोइया, चौकीदार एवं चपरासी उपस्थित रहे।