सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह गिरफ्तार, ₹16,130 नकद व ताश की गड्डी बरामद।

Vijaydoot News

बस्ती। रूधौली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 16,130 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक रूधौली संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अगस्त की शाम ग्राम गिधार में भानपुर रोड स्थित नहर के पास कार्रवाई की। मौके पर छह लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रज्जब अली (26), निवासी अरदा; बलिराम (48), निवासी गिधार; चन्द्रराम (48), निवासी मधवापुर; विकास पाल (19), निवासी अरदा; अजय कुमार (40), निवासी गिधार और उदयभान (36), निवासी अरदा, थाना रूधौली क्षेत्र के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एजाज अहमद, हरिशंकर पासवान, हेड कांस्टेबल दीपक गोविंद राव, जयप्रकाश पासवान, मुन्नालाल चौधरी समेत कांस्टेबल अभिजीत सिंह, उमेश यादव, लवकुश सिंह, ऋतिक कुमार, शिवकेश सिंह, इंद्रेश कुमार, देवेंद्र कुमार और मोहम्मद कैफ शामिल रहे।