रिपोर्ट: अरुण कुमार।
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बारह क्षेत्र स्थित एक मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति के हाथ-पैर के साथ ही अस्त्र-शस्त्र भी तोड़े जाने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में नाराजगी फैल गई।
मूर्ति खंडित होने की सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष बस्ती अभिषेक वर्मा आर्य मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामले की सूचना गौर पुलिस को दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष गौर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।