• 24 घंटे में 28 सेमी तक घटा पानी, 3 दिन से धीमा पड़ा मानसून
प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर प्रयागराज में तेजी से घटने लगा है। इससे बाढ़ का खतरा अब धीरे-धीरे टलने लगा है। पिछले दिनों निचले इलाकों के घरों तक पहुंचा पानी अब कम होने लगा है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है।
रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है, जबकि बादलों की मौजूदगी के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है।
पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 30 सेमी, छतनाग में 12 सेमी और नैनी में यमुना का जलस्तर 34 सेमी घटा है। बक्शी बांध एसटीपी पर भी पानी 7 सेमी नीचे आया है। सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में सबसे तेजी से पानी घटा है, जहां औसतन करीब 1.9 सेमी प्रति घंटा की गिरावट दर्ज हुई। छतनाग में करीब 0.7 सेमी प्रति घंटा, नैनी में करीब 0.46 सेमी प्रति घंटा और बक्शी बांध पर करीब 0.29 सेमी प्रति घंटा की दर से जलस्तर नीचे आया।
रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है, जबकि बादलों की मौजूदगी के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश थमने और नदियों का पानी तेजी से नीचे जाने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी हालात में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
खतरे का निशान -84.734 मीटर
06.98.2026 शाम 4.00 बजे
यमुना नदी
नैनी———–81.91 मीटर (-34 सेमी)
गंगा नदी
फाफामऊ — 82.17 मीटर (-39 सेमी)
छतनाग—-81.44 मीटर (-46 सेमी)
एसटीपी बख्शी बांध -82.03 मीटर (-44 सेमी)
(पिछले 24 घंटे में अंतर)


