Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » चित्रकूट बाढ़ को लेकर CM योगी सख्त, 48 घंटे में राहत किट बांटने के निर्देश।

    चित्रकूट बाढ़ को लेकर CM योगी सख्त, 48 घंटे में राहत किट बांटने के निर्देश।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 7, 2026

    •फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कर पात्र लोगों को मिले मुआवजा, पूर्ण क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ने के निर्देश

    चित्रकूट/लखनऊ। अतिवृष्टि से प्रभावित जनपद चित्रकूट का भ्रमण कर लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और फसल तथा मकानों को हुई क्षति का तत्काल सर्वे कराकर पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें सरकारी सहायता का लाभ समय से मिले।

    पूर्ण क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मिलेगा आवास

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

    वहीं, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए पात्र परिवारों को नियमानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि क्षति के आकलन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और वास्तविक प्रभावित परिवार किसी भी स्थिति में सहायता से वंचित न रहें।

    प्रभावित व्यापारियों और मठ-मंदिरों को भी सहायता

    चित्रकूट धाम में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित व्यापारियों तथा मठ-मंदिरों को हुए नुकसान का भी आकलन कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि नुकसान का सर्वे कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए।

    मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री के वितरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट का वितरण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए। राहत कार्यों की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से की जाए, ताकि प्रभावित लोगों तक समय से आवश्यक सामग्री पहुंच सके।

    स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता पर विशेष जोर

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी की जाए, ताकि जलजनित बीमारियों और संक्रमण को रोका जा सके।

    मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया से हटेगा अतिक्रमण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कैचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमण का चिन्हांकन कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    इसके साथ ही मंदाकिनी नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए, ताकि संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके।

    मंदाकिनी में नहीं गिरेगा सीवर और नालों का पानी

    मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी की स्वच्छता को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पवित्र मंदाकिनी नदी में किसी भी दशा में सीवर और नालों का गंदा पानी नहीं जाना चाहिए।

    इसके लिए पर्यटन, सिंचाई और नगर विकास विभाग को आपसी समन्वय से एक समेकित कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के घाटों के विस्तारीकरण की कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया, ताकि धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों के साथ नदी क्षेत्र का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।

    भविष्य में बाढ़ से नुकसान कम करने की बने दीर्घकालिक योजना

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों के साथ-साथ भविष्य में अतिवृष्टि और बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए।

    उन्होंने कहा कि आपदा के बाद राहत पहुंचाना जरूरी है, लेकिन भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में नुकसान कम से कम हो, इसके लिए स्थायी और प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए। जल निकासी, नदी क्षेत्र, कैचमेंट एरिया और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाए।

    पशुधन की सुरक्षा और गोशालाओं में चारे की व्यवस्था के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने बाढ़ के दौरान पशुधन की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था की जाए तथा गोशालाओं में पर्याप्त मात्रा में चारे और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

    इसके अलावा पशुओं को लंपी डिजीज से बचाने के लिए भी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। पशुधन के स्वास्थ्य की निगरानी, आवश्यक उपचार और बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चित्रकूट में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक प्रशासन की सहायता पहुंचे। राहत, क्षति आकलन, मुआवजा, आवास, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए दीर्घकालिक और स्थायी समाधान पर तेजी से काम किया जाए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleहनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा: पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या प्रकरण में तीन गिरफ्तार।
    Next Article ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से कौशल विकास को नई दिशा, एआई परीक्षा में 50 हजार विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026

    गन्ने के खेत में मिलीं दो संदिग्ध कब्रें, मचा हड़कंप।

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    By P.K. RastogiSeptember 7, 20262

    •पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली…

    गर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 2026

    गर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202624

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202623

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 202621
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.