लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से गोरखपुर परिक्षेत्र के रेल कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण शिविर में कर्मचारी कल्याण निधि के अंतर्गत 49 रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भ्रमण के दौरान रेल कर्मचारियों ने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी, सीता की रसोई, सरयू तट, राम की पैड़ी, हनुमत कुंड और भरतकुंड सहित अयोध्या के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।इस दौरान कर्मचारियों ने अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। भ्रमण शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्य के साथ मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ना रहा।मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के कल्याण के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आध्यात्मिक यात्रा से कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
रेल कर्मचारियों ने अयोध्या के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण।
P.K. Rastogi
पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।


