Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » राजस्व मामलों में लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

    राजस्व मामलों में लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 9, 2026

    लखनऊ। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राजस्व मामलों में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व अदालतों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने पांच तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    राजस्व परिषद के स्तर पर 7 सितंबर को प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 34 के तहत दाखिल वादों की तहसीलवार और अधिकारीवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में लंबित मामलों के निस्तारण की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    निलंबित किए गए अधिकारियों में अमित यादव, तहसीलदार संडीला, हरदोई; कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार देवरिया; सौरभ कुमार, तहसीलदार जौनपुर; रंजन वर्मा, तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या एवं वर्तमान में तहसीलदार गाजीपुर तथा अलख शुक्ला, तहसीलदार प्रतापगढ़ शामिल हैं।

    इससे पहले भी 1 सितंबर 2026 को चार तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया था। राजस्व मामलों में लगातार की जा रही यह कार्रवाई 29 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्व अदालतों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर की गई उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद दिए गए निर्देशों के क्रम में की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान राजस्व वादों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हर स्थिति में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि राजस्व मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। इसी के तहत राजस्व परिषद द्वारा राजस्व न्यायालयों के कामकाज की नियमित निगरानी और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज की गई है।

    लंबित वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा कार्य में लापरवाही के दृष्टिगत 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें चंद्रशेखर वर्मा, तत्कालीन तहसीलदार देवरिया एवं वर्तमान तहसीलदार गोरखपुर; गोपाल जी, तत्कालीन नायब तहसीलदार देवरिया एवं वर्तमान नायब तहसीलदार कुशीनगर; रविरंजन कश्यप, तहसीलदार जौनपुर; राकेश कुमार, तत्कालीन तहसीलदार जौनपुर एवं वर्तमान तहसीलदार बलरामपुर; कविता ठाकुर, तत्कालीन तहसीलदार बाराबंकी एवं वर्तमान तहसीलदार गोंडा; देवानन्द तिवारी, तत्कालीन तहसीलदार सुल्तानपुर एवं वर्तमान तहसीलदार फिरोजाबाद शामिल हैं।

    इसके अलावा स्नेहल वर्मा, तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या एवं वर्तमान नायब तहसीलदार लखनऊ; राहुल सिंह, तहसीलदार अमेठी; अनिल कुमार, तहसीलदार प्रतापगढ़; यजुवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार लखनऊ; सुखवीर सिंह, नायब तहसीलदार लखनऊ; रमाशंकर मिश्रा, नायब तहसीलदार रायबरेली तथा शार्द सिंह, तहसीलदार लखनऊ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    राजस्व परिषद की ओर से इन अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बाद उनकी जवाबदेही निर्धारित करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    शासन की ओर से राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद राजस्व परिषद द्वारा राजस्व न्यायालयों के कार्यों की प्रगति और मामलों के निस्तारण की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसका उद्देश्य लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ ही राजस्व प्रशासन में जवाबदेही और कार्यप्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

    राजस्व परिषद ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई केवल एक बार की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि सतत निगरानी का हिस्सा है। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने अथवा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों को राजस्व मामलों में त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव
    Next Article चांदीडीहा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    चांदीडीहा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन।

    September 9, 2026

    2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

    September 9, 2026

    बिना परमिट रातों-रात काटे गए चार भारी-भरकम नीम के पेड़।

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    चांदीडीहा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन।

    By P.K. RastogiSeptember 9, 20264

    खुली बैठक में ग्रामीणों को विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी के.के.…

    राजस्व मामलों में लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

    September 9, 2026

    2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

    September 9, 2026

    बिना परमिट रातों-रात काटे गए चार भारी-भरकम नीम के पेड़।

    September 9, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    चांदीडीहा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन।

    September 9, 2026

    राजस्व मामलों में लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

    September 9, 2026

    2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

    September 9, 2026

    बिना परमिट रातों-रात काटे गए चार भारी-भरकम नीम के पेड़।

    September 9, 2026
    Most Popular

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202628

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 202625
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.