रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी
अजीतमल, औरैया। तहसील अजीतमल में नवागत उपजिलाधिकारी विनोद कुमार मीना ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
एसडीएम ने राजस्व संबंधी कार्यों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए राजस्व मामलों में पारदर्शिता और फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरती जाए।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


