रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राधानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समस्त स्त्री साध संगत, राधानगर मथुरा की ओर से श्रद्धालुओं से गुरुबाणी जप-तप समागम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार, 11 सितंबर को चौपहरा साहिब का आयोजन कुटिया संत मुलख राज जी बेदी पर किया जाएगा। समागम में शामिल होने वाली संगत को दोपहर 2 बजे कुटिया पहुंचने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अरदास के साथ होगा। इसके बाद जपुजी साहिब, चौपई साहिब एवं सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे।
समागम की समाप्ति शाम 5:45 बजे होगी। इसके उपरांत यथायोग्य प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने समूह नानक नाम लेवा, गुरु प्यारी, गुरु स्वरूप साध संगत से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुबाणी का श्रवण करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।
आयोजकों ने कहा कि संगत की हाजिरी इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएगी। अंत में संगत से गुरु नाम का जाप करने और दूसरों को भी नाम जपने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।


