कुदरहा, बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती सदर इकाई की समीक्षा बैठक रविवार को कुदरहा में स्थित संगठन कार्यालय पर बस्ती सदर अध्यक्ष डा.अजीत मणि त्रिपाठी व सोनू दूबे के संयोजन में आयोजित किया गया। आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंडल अध्यक्ष डॉ.बलराम त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी नें बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। बैठक का संचालन तहसील सदर अध्यक्ष डा.अजीत मणि त्रिपाठी नें किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ.बलराम त्रिपाठी नें कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता, निर्भीकता और विश्वसनीयता सबसे जरूरी है। संगठन के सभी पत्रकार आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करें तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।
जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी नें कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। संगठन पत्रकारों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाएगा।
बैठक को जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी व अनिल पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान कुदरहा में संगठन का पहला कार्यालय बनाएं जाने को लेकर सदर अध्यक्ष डा.अजीत मणि त्रिपाठी व सोनू दूबे को बधाई दिया गया।
समीक्षा बैठक में बस्ती सदर महामंत्री रामकृपाल दूबे, कुलदीप सिंह, बीके लाल, दुर्गेश कुमार ओझा, सुशील द्विवेदी, बेचूलाल अग्रहरि, अमरजीत यादव, दीपक दूबे, श्रीकांत मिश्र, वेद प्रकाश चौधरी, विजय कुमार, जावेद अहमद, अजमत अली, ज्ञानचंद द्विवेदी, राजाराम, विन्देश्वरी प्रसाद, वृजेश सिंह, विनय जायसवाल, राजेश राज, सत्यराम, मो. शकील, विष्णु कुमार शुक्ल, अजीत पाल, सुनील कुमार बरनवाल, सुनील उपाध्याय, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पत्रकार उपस्थित रहे।


