नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वैश्य समुदाय द्वारा संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ अजय गुप्ता के पिता रामचंद्र गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इश्वर से यह भी प्रार्थना की ईश्वर उनके परिवार जनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। संगठन के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि स्वर्गीय रामचंद्र गुप्ता का व्यवहार अत्यंत सरल था।
शोक सभा में जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अमित सिंघल, आयुष बंसल, अनमोल गुप्ता, सार्थक अग्रवाल, चित्रांश अग्रवाल आदि रहे।


